नीलाम हो गया जर्मन तानाशाह हिटलर का टॉयलेट सीट, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

By: Ankur Fri, 12 Feb 2021 9:51:56

नीलाम हो गया जर्मन तानाशाह हिटलर का टॉयलेट सीट, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

कई बार ऐसी चीजों की नीलामी होती हैं जिन्हें इतिहास की बड़ी शख्शियतों ने इस्तेमाल किया होता हैं। ऐसी ही एक अनोखी चीज की नीलामी अब हुई जिसे जर्मन तानाशाह हिटलर ने काम में लिया था। हम बात कर रहे हैं तानाशाह एडोल्फ हिटलर के निजी टायलेट सीट की जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। हिटलर के पीछे हटने पर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अमेरिकी सैनिक रेगनवाल्ड सी बोर्च ने इसे लूट लिया था। रेगनवाल्ड के बेटे ने अब इसे नीलाम किया है। रेगनवाल्ड उन पहले अमेरिकी सैनिकों में शामिल थे जो मौके पर मौजूद थे क्योंकि उन्हें जर्मन और फ्रांसीसी दोनों ही भाषाएं आती थीं।

इसके अलावा हिटलर और उसकी पत्नी इवा ब्राउन के कई अन्य सामान भी नीलाम किए गए हैं। लकड़ी का यह टॉयलेट शीट बेरघोफ में हिटलर के प्राइवेट बाथरूम में लगा हुआ था। इसमें इवा की की निकर भी शामिल है। इस निकर के लिए 1300 पाउंड मिले। हिटलर की तस्वीर वाला उसका शेविंग मग भी नीलाम हुआ है। इसके लिए 15600 पाउंड मिले हैं। इसके अलावा हिटलर का हेयर ब्रश और हिटलर के 4 दुर्लभ बाल भी नीलाम किए गए हैं। इन बालों को हेयरब्रश से निकाला गया था और उनके लिए 1650 पाउंड मिले हैं।

ये भी पढ़े :

# मुंह से चार गुना बड़ी है 3 साल के इस बच्चे की जीभ, सांस लेने में आती हैं दिक्कत

# आखिर क्यों खुल जाते हैं बार-बार जूते के फीते, जानें इसका अनोखा कारण

# 100 सालों से चली आ रही अनोखी परंपरा, लोग पूरे शरीर पर गुदवाते हैं राम नाम के टैटू

# शख्स के साथ नींद में हुआ कुछ ऐसा कि लेनी पड़ी डॉक्टर की मदद, कराया ऑपरेशन

# सर्दी से बचने के लिए आग में झोंक दिए लाखों के नोट और गहने

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com